Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूकेडी नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध
  • देहरादून

यूकेडी नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध

AltnewsUttarakhand 27/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  यूकेडी नेताओं की गिरफ्तारी पर उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार पर झूठे मुकदमें दर्ज करने का आरोप लगाया है। कहा कि उत्तराखंड में लोकतंत्र हत्या की जा रही है। यदि उनके नेताओं पर दर्ज मुकदमें वापस नहीं लिए जाते हैं तो यूकेडी लोकतांत्रित तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होगी। गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि पुलिस ने यूकेडी के मीडिया प्रभारी आशुतोष नेगी और केंद्रीय युवा अध्यक्ष आशीष नेगी पर झूठा मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। झूठे मुकदमें दर्ज करना लोकतंत्र की हत्या है। सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है, यूकेडी इसका विरोध करती है। उन्होंने लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भी सवाल उठाए। कहा कि टोल प्लाजा गलत स्थान पर बनाया गया है, जिस कारण यहां हादसे हो रहे हैं। उन्होंने टोल प्लाजा को हटाने की मांग की है। इस मौके पर टीकम सिंह राठौर, अतुल जैन, मनाक्षी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुराने जीएसटी व वैट बकाया की जबरन वसूली पर व्यापारियों में रोष
Next: धामों में जूट, कपड़े के बैग में ही मिलेगा प्रसाद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.