Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुराने जीएसटी व वैट बकाया की जबरन वसूली पर व्यापारियों में रोष
  • ऊधम सिंह नगर

पुराने जीएसटी व वैट बकाया की जबरन वसूली पर व्यापारियों में रोष

AltnewsUttarakhand 27/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।    पुराने जीएसटी और वैट बकाया की रिकवरी को लेकर राज्य कर विभाग की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों में भारी आक्रोश है। गुरुवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जीएसटी कार्यालय पहुंचकर अपर आयुक्त राज्य कर राकेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि राज्य कर विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के व्यापारियों का पंजीकरण रद्द कर रहा है। मालवाहक गाड़ियों को रोककर जबरन वसूली कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में व्यापारी विभाग में अपील कर चुके हैं, लेकिन वर्षों बाद भी उनका निस्तारण नहीं किया गया। इसके बावजूद, विभाग जबरन वसूली कर व्यापारियों का मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। इस तरह की कार्रवाई व्यापार के लिए हानिकारक है और उन्हें व्यवसाय करने में असमर्थता महसूस हो रही है। व्यापार मंडल ने इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कोई समाधान नहीं निकला तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, अमित जैन, राजेश कामरा, बजरंग लाल गर्ग, कमलजीत बठला, सालिगराम बंसल, शरद गुप्ता आदि रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा का किया निरीक्षण
Next: यूकेडी नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.