Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड एकता संघर्ष समिति ने किया प्रीपेड विद्युत मीटर लगाने के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

उत्तराखंड एकता संघर्ष समिति ने किया प्रीपेड विद्युत मीटर लगाने के खिलाफ प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 29/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्रीपेड बिजली के मीटर लगाने के विरोध में उत्तराखंड एकता संघर्ष समिति ने शुक्रवार को शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया गया। चेतावनी दी गई कि अगर मसूरी में प्रीपेड बिजली के मीटर लगाए गए तो आंदोलन किया जाएगा। समिति के केद्रीय अध्यक्ष प्रकाश राणा ने कहा कि उत्तराखंड में प्रीपेड बिजली मीटर लगाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण होगा। उत्तराखंड बिजली उत्पादन करने वाला प्रदेश है और यहां से दूसरे राज्यों में बिजली भेजी जा रही है लेकिन व्यवसायिक हित साधने के लिए प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। इसके लिए प्रत्येक कनेक्शन धारक को एंड्रायड फोन लेना जरूरी हो जाएगा। खुद भाजपा के विधायक खजानदास ने इसका खुलकर विरोध कर चुके हैं। जो लोग रोजी रोटी के लिए दिन भर जूझते है उनके लिए यह सबकुछ आसान नहीं है। इससे आने वाले समय में लोगों को परेशान होना पड़ेगा। प्रीपेड मीटर लगाने की योजना को समाप्त की जानी चाहिए और पहले की तरह बिजली बिल आने चाहिए। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच में अध्यक्ष देवी गोदियाल ने कहा कि मसूरी में प्रीपेड मीटर जनहित में नहीं है, इसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक केडी नौटियाल, केंद्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश राण सुबोध रावत, सलीम अहमद, सुनील पंवार, मनमोहन, विशेश्वर जुयाल, गोविंद कंडारी, सुभाष असवाल, अजय राणा, योगेश, पियुष कंसल, हरपाल खत्री, साहिद अंसारी, असलम खान, सोबन पंवार, नफीसा बानों, इमराना, विजय लक्ष्मी, मतता राव, अनवर खान, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षा विभाग को मिले 25 उप शिक्षा अधिकारीः डॉ. धन सिंह रावत
Next: गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की कुंजवाल ने उठाई मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.