Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की कुंजवाल ने उठाई मांग
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की कुंजवाल ने उठाई मांग

AltnewsUttarakhand 29/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए 15 अप्रैल तक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ऐतिहासिक आंदोलन के माध्यम से बना राज्य है और इसके 25 वर्ष पूरे होने में अब कुछ ही समय शेष है। उन्होंने याद दिलाया कि राज्य आंदोलन के दौरान गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की बात तय हुई थी। कुंजवाल ने भाजपा से मांग की कि वह अपनी नीति स्पष्ट करे, अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गैरसैंण राजधानी समर्थकों के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कुंजवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गैरसैंण में विधानसभा भवन, विधायक आवास, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च किए थे। मिनी सचिवालय के लिए टोकन मनी भी स्वीकृत की गई थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया, लेकिन भाजपा सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने में असफल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी की आधिकारिक घोषणा के बावजूद वहां किसी मंत्री या अधिकारी ने कार्यालय नहीं खोला। कुंजवाल ने भाजपा सरकार पर पहाड़ के मामलों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि 15 अप्रैल तक गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे कठोर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड एकता संघर्ष समिति ने किया प्रीपेड विद्युत मीटर लगाने के खिलाफ प्रदर्शन
Next: उत्तरांचल अकादमी का सत्र नवीनीकरण लंबित रहने के कारण स्थगित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.