Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शराब के विरोध में दराती लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं
  • अल्मोड़ा

शराब के विरोध में दराती लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

AltnewsUttarakhand 31/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। देवलीखेत में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं का जनसैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। नाराज महिलाओं ने दराती और कुदाल लेकर “देनी है तो शिक्षा दो, देना है तो रोजगार दो” के नारे लगाते हुए पूरे बाजार में विरोध मार्च निकाला। बिनसर महादेव धाम के पास सोनी देवलीखेत में शराब की दुकान खोलने का विरोध लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में सोमवार को महिला उद्यमी प्रीति पंत और सरस्वती देवी ने क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। प्रीति पंत ने कहा कि अगर बिनसर महादेव धाम को पर्यटन से जोड़ा जाता, तो यहां ऑटो रिक्शा संचालन जैसी योजनाओं से महिलाओं और युवाओं को रोजगार मिल सकता था। लेकिन सरकार इस क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने के बजाय शराब की सौगात दे रही है, जो पूरी तरह से गलत है। दीपक करगेती ने आरोप लगाया कि देवलीखेत में विधायक के इशारे पर शराब की दुकान खोल दी गई है, अब विधायक इसके उद्घाटन में जाएंगे या नहीं, लेकिन “नशा हटाओ, पहाड़ बचाओ” समिति का बैनर वहां जरूर लगाया जाएगा। शराब दुकान के विरोध में आज महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हिमांशु आर्या के नेतृत्व में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर गुस्सा जाहिर किया। सरस्वती देवी ने कहा कि शांत ग्रामीण क्षेत्र को सरकार ने बर्बाद करने का फैसला कर लिया है, लेकिन अब हम भी चुप नहीं बैठेंगे और इसका पुरजोर विरोध करेंगे। प्रदर्शन में पिंकी शर्मा, हिमानी भट्ट, शकुंतला देवी, तुलसी देवी, कविता गोसाईं, दीपा नेगी, दीपा सती, सुशीला देवी, भागुली देवी, कमला देवी, मधुली देवी, मोहिनी देवी, नीतू असवाल, प्रभा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल रहीं। धरना स्थल पर हेमंत रौतेला, गीता पंवार, तारा देवी और अन्य लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: यूपीएस और एनपीएस के विरोध में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन
Next: बहुउद्देशीय शिविरों का ऐतिहासिक आयोजनः सेवा, सुशासन और विकास की नई मिसाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.