Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: यूपीएस और एनपीएस के विरोध में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: यूपीएस और एनपीएस के विरोध में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 31/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एनएमओपीएस के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राजू महरा ने बताया कि 1 अप्रैल को सभी कर्मचारी और शिक्षक यूपीएस और एनपीएस का विरोध करते हुए काली पट्टी बांधकर अपने-अपने कार्यस्थलों पर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजू महरा ने यूपीएस को एनपीएस से भी खराब योजना बताते हुए कहा कि इसमें अंशदान के रूप में जमा 10% राशि के संबंध में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। इसके अलावा, ग्रेच्युटी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है, बल्कि केवल अर्हक सेवा अवधि के आधार पर एक न्यूनतम राशि दिए जाने की बात कही गई है, जो पर्याप्त नहीं है। यूनिफाइड पेंशन योजना में पारिवारिक पेंशन टर्म के स्थान पर मासिक सुनिश्चित भुगतान टर्म का उल्लेख किया गया है, जिससे पारिवारिक पेंशन समाप्त होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि एनपीएस और यूपीएस दोनों ही योजनाओं में चिकित्सा प्रतिपूर्ति व अन्य सुविधाओं का कोई प्रावधान नहीं है और ये पूरी तरह से बाजार पर निर्भर हैं। कर्मचारी और शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रखेंगे और इसे और अधिक तेज किया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों और शिक्षकों से 1 अप्रैल को अपने कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर इस योजना का विरोध करने का आह्वान किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: यूकेडी ने गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग को फूंका पुतला
Next: शराब के विरोध में दराती लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.