Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • लापरवाही से आग लगने पर 11 कबाड़ गोदाम स्वामियों पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

लापरवाही से आग लगने पर 11 कबाड़ गोदाम स्वामियों पर केस

AltnewsUttarakhand 31/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। बीते गुरुवार किच्छा हाईवे स्थित करतारपुर मार्ग पर एक अस्पताल के पीछे 11 कबाड़ के गोदामों में आग लगी थी। बगवाड़ा चौकी प्रभारी की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने 11 कबाड़ गोदाम के स्वामियों पर लापरवाही और अग्नि सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया है। बगवाड़ा चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 27 मार्च की शाम डायल 112 पर किच्छा हाईवे स्थित करतारपुर मार्ग पर एक अस्पताल के पीछे कबाड़ के गोदामों में आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निकांड में पहाड़गंज निवासी नईम अहमद, बालम पुत्र मंगला, प्रीत विहार निवासी मुकीम हाजी पुत्र केवीतुल्ला, सुभाष कॉलोनी निवासी विशाल अग्रवाल पुत्र ब्रजमोहन, अमीर हुसैन पुत्र अली हुसैन, मौ. जफर पुत्र रईस अहमद, जावेद अली पुत्र रईस अहमद, वाहिद पुत्र आबिद, जाहिद पुत्र आबिद, नूरुद्दीन पुत्र जलीस अहमद और गयाज अहमद के कबाड़ के कुल 11 गोदाम जल गए थे। मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 23 घंटे बाद आग पर काबू पाया था। मौके पर मौजूद लोगों से आग लगने का कारण पूछने पर कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चला। जांच में कबाड़ के गोदाम में रखे केमिकल के ड्रम, प्लास्टिक की बोतलों से आग लगना प्रतीत हो रहा है। आरोप है कि कबाड़ गोदाम के स्वामियों ने अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया है। गोदाम स्वामियों की लापरवाही के चलते आग लगी है। इससे कोई बड़ी घटना हो सकती थी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पुलिस ने 11 कबाड़ गोदाम स्वामियों के खिलाफ उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा अधिनियम 2016 संशोधित 2022 का उल्लंघन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दौलाघट में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में कांग्रेस का धरना
Next: लमगड़ा और द्वाराहाट पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो किए गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.