Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गे होने की वजह से पत्नी से खुश नहीं था पति, ईंट से वार कर उतार दिया मौत के घाट
  • राष्ट्रीय

गे होने की वजह से पत्नी से खुश नहीं था पति, ईंट से वार कर उतार दिया मौत के घाट

AltnewsUttarakhand 31/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस ने विवेक विहार इलाके के सत्यम एन्क्लेव में अपनी पत्नी की ईंट मारकर हत्या करने वाले युवक को बिहार के मधेपुरा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के बाद से अपने मामा के घर में छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को शरण देने के आरोप में उसके मामा को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने महिला के पति के मौसेरे भाई और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार किया था।
पुलिस पूछताछ में महिला के पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। विवेक विहार थाने की पुलिस टीम आरोपी पति और उसके मामा को कार से बिहार से दिल्ली ला रही है। दोनों आरोपियों के सोमवार तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। मृतका अपने पति के साथ बिहार के सुपौल में रहती थी और पति से अनबन के चलते वह पंजाब के लुधियाना में अपने रिश्तेदारों के पास रह रही थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि सत्यम एन्क्लेव में उसके मौसेरे भाई का फ्लैट है, जहां वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। 21 मार्च को वह अपनी पत्नी को जबरदस्ती मौसेरे भाई के फ्लैट पर ले आया था। उसके साथ सुपौल का रहने वाला उसका एक रिश्तेदार भी था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस पूछताछ में पति ने दावा किया कि वह समलैंगिक है और अपनी पत्नी के साथ खुश नहीं था। उसने बताया कि 21 मार्च को वह अपने मौसेरे भाई और सुपौल के रहने वाले अपने रिश्तेदार के साथ समलैंगिक संबंध बना रहा था, और तीनों नशे में थे।
आरोपी ने बताया कि उसी दौरान दूसरे कमरे में सो रही उसकी पत्नी जाग गई और उसने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पत्नी के विरोध करने और चिल्लाने पर तीनों डर गए और उन्होंने ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक ट्रॉली बैग में डालकर बेड के अंदर छिपा दिया। फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोडक़र शव बरामद किया था।
पूछताछ में पति ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद तीनों आरोपी जयपुर भाग गए थे। वहां से वह अपने मामा के घर बिहार चला गया, जबकि बाकी दो आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए जयपुर से फ्लाइट लेकर दिल्ली आए। उन्होंने पहाडग़ंज में एक होटल में कमरा किराए पर लिया और इंटरनेट पर शव को ठिकाने लगाने के तरीके खोजने लगे। ट्यूशन मास्टर ने अपने घर के आसपास के नालों और सीवर की रेकी भी की थी, ताकि शव को ठिकाने लगाया जा सके। हालांकि, आसपास के लोगों की मौजूदगी के कारण वे फ्लैट से ट्रॉली बैग निकालकर शव को ठिकाने नहीं लगा सके। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंतिम संस्कार की फर्जी रसीद लगा हासिल कर लिया मृत्यु प्रमाण पत्र
Next: खत्म होगा 70 साल का इंतजार, कटरा से श्रीनगर तक चलेगी पहली ट्रेन; 19 अप्रैल की पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.