Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खत्म होगा 70 साल का इंतजार, कटरा से श्रीनगर तक चलेगी पहली ट्रेन; 19 अप्रैल की पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
  • राष्ट्रीय

खत्म होगा 70 साल का इंतजार, कटरा से श्रीनगर तक चलेगी पहली ट्रेन; 19 अप्रैल की पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

AltnewsUttarakhand 31/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। कश्मीर को रेलमार्ग से देश के बाकी हिस्सों से जोडऩे का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। पीएम मोदी 19 अप्रैल को कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। कश्मीर को देश के अन्य भागों से जोडऩे के लिए 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक परियोजना का काम पूरा होने के बाद कश्मीर को यह सौगात मिलने जा रही है।
जम्मू-कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत कटरा से होगी, क्योंकि फिलहाल जम्मू रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है। इस रेलवे लिंक परियोजना को पिछले महीने पूरा कर लिया गया था। कटरा-बारामूला मार्ग पर ट्रेन के परीक्षण सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने इस साल जनवरी में कटरा और कश्मीर के बीच ट्रेन सेवा को मंजूरी दी थी।
वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। कई दशकों से कश्मीर के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे इस ट्रेन के शुरू होने से पूरा किया जाएगा। वर्तमान में, कश्मीर घाटी में केवल संगलदान से बारामूला तक ट्रेन सेवा उपलब्ध है, जबकि कटरा से देश के अन्य हिस्सों के लिए ट्रेनें चलती हैं।
कश्मीर को रेल मार्ग से जोडऩे की यह महत्वाकांक्षी परियोजना 1997 में शुरू हुई थी। इस परियोजना में कुल 38 सुरंगें हैं, जिनकी लंबाई 119 किमी है। इनमें भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग 12.75 किमी लंबी टनल ञ्ज-49 भी शामिल है। इसके अलावा, 927 पुल बनाए गए हैं, जिनकी कुल लंबाई 13 किमी है। इनमें सबसे खास है चिनाब पुल, जो 1,315 मीटर लंबा है और इसका आर्च स्पैन 467 मीटर का है। यह पुल नदी तल से 359 मीटर ऊंचा है, यानी एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा। यह दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च रेलवे पुल है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गे होने की वजह से पत्नी से खुश नहीं था पति, ईंट से वार कर उतार दिया मौत के घाट
Next: नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, कार चालक ने फुटपाथ पर बैठे दो श्रमिकों को मारी टक्कर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.