Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उद्यमिता प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में युवाओं को सिखाई संवाद की कला
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में युवाओं को सिखाई संवाद की कला

AltnewsUttarakhand 07/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में चल रहे 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सोमवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार एवं एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं उद्यमशील बनाना है। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हेमन्त कुमार बिनवाल ने किया। उन्होंने देवभूमि उद्यमिता योजना की रूपरेखा, इसके लाभ और उद्यमिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं को नवाचार और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। परियोजना अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि स्वरोजगार आज के समय में युवाओं को सशक्त बनाने का प्रमुख माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वयं की व्यावसायिक पहचान विकसित करने के लिए प्रेरित किया। मेंटर आशीष शुक्ला ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरल भाषा में उद्यमिता की बारीकियों को समझाया और युवाओं को संवाद, आत्मविश्वास और समस्याओं को अवसरों में बदलने की कला सिखाई। दूसरे दिन के सत्र में कुल 45 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सत्र संवादात्मक और प्रेरणास्पद रहा, जिसमें युवाओं ने वक्ताओं से चर्चा की, अपने विचार साझा किए और नवाचार व व्यवसायिक सोच की झलक दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमन्त कुमार बिनवाल ने किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिमला बाईपास पर बस हादसा: छात्र समेत दो की मौत, 14 घायल
Next: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला कारागार अल्मोड़ा में स्वास्थ्य जांच एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.