Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • लालकुआं में ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत, लोको पायलट पर मुकदमा दर्ज
  • नैनीताल

लालकुआं में ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत, लोको पायलट पर मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 15/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी। लालकुआं से आगरा जा रही ट्रेन की टक्कर से एक नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार रात लगभग 10:30 बजे उस समय हुआ, जब हाथी टांडा के जंगल से घोड़ानाला की ओर जा रहा था। श्मशान घाट के पास पटरी पार करते समय हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि हाथी उछलकर एक झोपड़ी के आगे जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। हादसे का स्थान गौला रेंज के अंतर्गत आता है, जो हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में शामिल है।

घटना के तुरंत बाद तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि यह क्षेत्र हाथियों के पारंपरिक आवागमन का मार्ग है, जहां ट्रेनों की गति सीमित रखने के निर्देश हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हादसे के समय ट्रेन की गति अधिक हो सकती है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

वन विभाग ने इस लापरवाही के लिए ट्रेन चालक के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को हाथी का पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, पेड़ से बांधकर पीटा; दोनों पक्षों पर क्रॉस मुकदमा
Next: भाजपा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय, जताया आभार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.