Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय, जताया आभार
  • अल्मोड़ा

भाजपा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय, जताया आभार

AltnewsUttarakhand 15/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 6 से 14 अप्रैल तक भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि 16 अप्रैल को नव नियुक्त दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट के अल्मोड़ा आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। यह स्वागत यात्रा लोधिया से प्रारंभ होकर अल्मोड़ा के शिखर होटल तक कई स्वागत स्थलों से होकर गुजरेगी। पार्टी ने इसे एक गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कार्यकर्ताओं से व्यापक तैयारी करने का आह्वान किया है। अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के लिए अनुकरणीय योगदान देने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इन लोगों को चुनने का आधार उनकी सामाजिक सेवाएं और विषम परिस्थितियों में हासिल की गई उपलब्धियां होंगी। पार्टी का कहना है कि ये सम्मान ऐसे व्यक्तियों को समर्पित हैं, जिन्होंने सामाजिक बाधाओं को पार कर समाज को नई दिशा दी और अपने जीवन को सेवा भाव में समर्पित किया। जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ भव्य और सफल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी की जनसेवा भावना को दोहराते हुए कहा कि यह अवसर जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का भी है। बैठक का संचालन कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, महानगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, ललित लटवाल, गोविंद पिल्खवाल, सिकंदर पंवार, कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, बीना नयाल, संजय कालाकोटी, प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर सिंह, दर्शन रावत, नवीन बिष्ट, जगत भट्ट, अर्जुन बिष्ट, दीक्षांत पंवार, दीपा अधिकारी, रेखा आर्य सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लालकुआं में ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत, लोको पायलट पर मुकदमा दर्ज
Next: नाबालिग के अपहरण और पोक्सो एक्ट का आरोपी रामनगर से गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.