Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सल्ट पुलिस ने बच्चों को दी साइबर अपराध और कानून से जुड़ी अहम जानकारी
  • अल्मोड़ा

सल्ट पुलिस ने बच्चों को दी साइबर अपराध और कानून से जुड़ी अहम जानकारी

AltnewsUttarakhand 16/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नशा मुक्ति और जनजागरूकता अभियान के तहत सल्ट थाना पुलिस ने मंगलवार को जीआईसी नैकणा पैसिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ को साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों और नवीन कानूनों के प्रति जानकारी देकर जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जिलेभर के स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कस्टमर केयर फ्रॉड, गूगल फ्रॉड, एनीडेस्क, क्यूआर कोड स्कैम, जॉब और ओएलएक्स फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट, डिजिटल पेमेंट फ्रॉड, ऑनलाइन लोनिंग फ्रॉड, साइबर बुलिंग और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया गया। यातायात नियमों, डायल 112 सेवा, महिला एवं बाल अपराध, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। पुलिस की इस पहल को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सराहनीय बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में कानून के प्रति समझ और सजगता बढ़ाने में सहायक हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष का ठेकेदार संघ ने किया सम्मान
Next: बिना सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार पर पांच हजार का जुर्माना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.