Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष का ठेकेदार संघ ने किया सम्मान
  • अल्मोड़ा

भाजपा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष का ठेकेदार संघ ने किया सम्मान

AltnewsUttarakhand 16/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हिल्स कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन अल्मोड़ा की ओर से चौघानपाटा स्थित एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित कर नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल और कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों के जिलाध्यक्षों को ठेकेदारों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग रखी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिनका निराकरण जनहित के लिए आवश्यक है। सम्मान समारोह में भाजपा और कांग्रेस दोनों के जिलाध्यक्षों ने कांट्रेक्टर एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि ठेकेदारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और वे हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रयाग सिंह बिष्ट, महासचिव सुरेंद्र सिंह बेलवाल, गोपाल चौहान, मीडिया प्रभारी पूरन पालीवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश भट्ट, राजेंद्र सिंह कनवाल, अकरम खान, गोपाल मेहता, संदीप श्रीवास्तव, ललित मेहता, शंकर गैड़ा, शिवराज सुप्याल, हरीश रौतेला, सूरज मेहता सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भ्रष्टाचार की पोल खुलने की तिलमिलाहट है कांग्रेस का प्रदर्शन: बंसल
Next: सल्ट पुलिस ने बच्चों को दी साइबर अपराध और कानून से जुड़ी अहम जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.