Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • ज्वेलर्स से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 29.86 लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

ज्वेलर्स से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 29.86 लाख की ठगी

AltnewsUttarakhand 16/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  काशीपुर के एक ज्वेलर्स से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 29.86 लाख की साइबर ठगी हो गई। ज्वेलर्स की पत्नी की तहरीर पर पंतनगर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीचर्स कॉलोनी काशीपुर निवासी निधि भल्ला पत्नी महेश भल्ला ने पंतनगर साइबर क्राइम पुलिस को दी बीते सोमवार को दी तहरीर में बताया कि करीब एक माह पूर्व उनके पति महेश की फेसबुक आईडी पर कथित साक्षी यादव नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उनके पति ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसने पति को शेयर ट्रेडिंग के बारे में बताया और पति का व्हाट्सएप नंबर लेकर चैटिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद पति को एक व्हट्सएप ग्रुप में जोड़कर उन्हें ट्रेडिंग करने की जानकारी दी गई। उसकी बातों पर विश्वास करके पति ने ट्रेडिंग शुरू की। वहीं ग्रुप में बैंक खाते का विवरण उपलब्ध कराया गया था। इसमें रकम भेजने पर स्क्रीनशॉट दिया जाता था। 3 से 7 अप्रैल तक 7 ट्रांजेक्शन के जरिए पति ने अपने फर्म के बैंक खाते से विभिन्न बैंक खातों में कुल 29,86,631 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद उन्होंने रकम निकासी करने को कहा तो उनसे टैक्स देने की बात कही गई। पति के मना करने पर उनको ग्रुप से हटा दिया गया, तब उनको साइबर ठगी होने का अहसास हुआ। महेश की काशीपुर में ज्वेलरी की दुकान है। पंतनगर साइबर क्राइम थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक खातों की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को, सुलह समझौते से होगा विभिन्न वादों का निस्तारण
Next: शादी का झांसा देकर सात साल से यौन शोषण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.