Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शहीद भूपाल सिंह को सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

शहीद भूपाल सिंह को सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

AltnewsUttarakhand 23/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सशस्त्र सीमा बल, क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा में बुधवार को कीर्ति चक्र से सम्मानित उप-निरीक्षक शहीद भूपाल सिंह की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहीद भूपाल सिंह, ग्राम बल्टा, जनपद अल्मोड़ा निवासी थे, जिन्होंने देश सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीद स्मारक परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बल के अधिकारियों, जवानों, सेवानिवृत्त कार्मिकों और शहीद के परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वीरता और साहस को नमन किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी मोहिनी देवी और पुत्र अभितोष मेहता भी उपस्थित रहे। सभी ने भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के तहत शोक शस्त्र सलामी दी गई। मौन धारण कर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। सभा को संबोधित करते हुए नौटियाल ने शहीद भूपाल सिंह के जीवन परिचय, सेवा कार्यों और असाधारण शौर्य की जानकारी उपस्थित अधिकारियों, जवानों, सेवानिवृत्त कार्मिकों को दी। उन्होंने कहा कि शहीद का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर मोहिनी देवी को सम्मान स्वरूप शॉल भेंट की गई। संदीक्षा सभागार में संदीक्षा अध्यक्षा द्वारा उनका स्वागत किया गया और संदीक्षा परिवारों को शहीद की जीवनी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल के साथ कमांडेंट बी.सी. जोशी, द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सनवाल, उप कमांडेंट रविनंद झा, विपिन कुमार कटारा, सहायक कमांडेंट फूल सिंह मीणा, सशस्त्र सीमा बल के जवान, सेवानिवृत्त कार्मिक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की
Next: हर वार्ड में महिलाओं के लिए कॉमन रूम खोलने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.