Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हर वार्ड में महिलाओं के लिए कॉमन रूम खोलने की मांग
  • अल्मोड़ा

हर वार्ड में महिलाओं के लिए कॉमन रूम खोलने की मांग

AltnewsUttarakhand 23/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर क्षेत्र की महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम अध्यक्ष को एक मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में नगर के प्रत्येक वार्ड में महिलाओं के लिए ‘कॉमन रूम’ स्थापित किए जाने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि यह पहल महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और मानसिक-सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। कॉमन रूम केवल विश्राम का स्थान न होकर महिलाओं के लिए संवाद, सहयोग और रचनात्मकता का केंद्र बनेगा, जहां वे सामाजिक विषयों पर चर्चा कर सकेंगी, अपने विचार साझा कर सकेंगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित हो सकेंगी। प्रस्तावित कॉमन रूम में महिलाओं के लिए सुरक्षित और गोपनीय वातावरण, बैठने और विश्राम की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा इन स्थानों का उपयोग सामूहिक विमर्श, काउंसलिंग, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए भी किया जा सकेगा। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम से आग्रह किया कि इस प्रस्ताव को प्राथमिकता देते हुए आगामी बजट और विकास योजनाओं में शामिल किया जाए ताकि महिला हित में यह कदम शीघ्र साकार हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद वैभव पांडेय के साथ बीना, किरण, स्वाति, कल्पना और कंचन सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शहीद भूपाल सिंह को सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
Next: महिला थाना टीम ने नशा मुक्ति को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.