Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल समेत चार जिलों में लगीं उन्नत डायलिसिस यूनिट
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

दून अस्पताल समेत चार जिलों में लगीं उन्नत डायलिसिस यूनिट

AltnewsUttarakhand 26/01/2021
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल समेत चार सरकारी अस्पतालों में उन्नत डायलिसिस यूनिट लग गईं हैं। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के माध्यम से जारी बजट से अस्पतालों में उन्नत डायलिसिस यूनिट लगाई गईं हैं। अब तक दून अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में महज दो मशीनें ही लगी हुई थीं, जो बहुत पुरानी होने पर बेहतर रिजल्ट नहीं दे पा रही थीं। इसे देखते हुए कई मरीज दून अस्पताल में डायलिसिस कराने से कतराते थे। मशीनों की संख्या कम होने और मरीज ज्यादा होने की वजह से कई मरीजों को निजी अस्पतालों के लिए भी रेफर करना पड़ता था। अब एनएचएम के माध्यम से दून अस्पताल में अलग से 10 उन्नत मशीनों वाली डायलिसिस यूनिट की स्थापना की गई है। इनमें मरीजों की डायलिसिस शुरू भी हो गई है। आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड के जरिए यहां पर पूरी तरह से निशुल्क डायलिसिस किया जा रहा है। इसमें मरीज को लगने वाले महंगे इंजेक्शन भी शामिल हैं।
तीन अन्य अस्पतालों में भी लगी डायलिसिस मशीनें : दून अस्पताल के साथ ही श्रीनगर गढ़वाल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सरकारी अस्पताल में भी उन्नत डायलिसिस मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों को चलाने के लिए चारों अस्पतालों के डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को दून अस्पताल में ही ट्रेनिंग दी जा रही है। कुछ डॉक्टर और स्टाफ इसकी ट्रेनिंग ले चुके हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमांशु क्लासेज के छात्रों का अपर निजी सचिव पद पर हुआ चयन
Next: धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.