Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

AltnewsUttarakhand 26/01/2021
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 72 वां गणतंत्र दिवस नगर सहित क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालयों सहित विभिन्न सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए। गणतंत्र दिवस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एसएसबी सीमांत मुख्यालय में मुख्य अतिथि मुख्यालय के उप महानिरीक्षक एमएम कांडपाल ने शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सभी अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ताड़ीखेत ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने झंडा फहराया। छावनी परिषद कार्यालय में परिषद उपाध्यक्ष संजय पंत ने झंडारोहण किया। यहां सभासद सीईओ और कर्मचारी मौजूद रहे। अंबेडकर पार्क में अंबेडकर समारोह समिति की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष आरसी आर्या ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में एनपी आर्य, गोपाल राम, चंद्रा चंद्राकर, इंद्र लाल, कुलदीप कुमार, भुवन लाल, शौकत अली, राशिद आदि ने भाग लिया। पीजी कालेज में प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद ने ध्वज फहराया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीतों की धूम मची रही। इसके अलावा नगर के तमाम विद्यालयों और सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए। गांधी चौक, सुभाष चौक, टैक्सी स्टेंड आदि स्थानों पर झंडारोहण किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून अस्पताल समेत चार जिलों में लगीं उन्नत डायलिसिस यूनिट
Next: थाना दन्या पुलिस ने अवैध खनन मामले में दो वाहनों को किया सीज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.