Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब पुलिस ने दो पाकिस्तानी जासूसों को किया गिरफ्तार, लीक कर रहे थे सेना की गोपनीय जानकारी; आईएसआई से था संपर्क
  • राष्ट्रीय

पंजाब पुलिस ने दो पाकिस्तानी जासूसों को किया गिरफ्तार, लीक कर रहे थे सेना की गोपनीय जानकारी; आईएसआई से था संपर्क

AltnewsUttarakhand 04/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अमृतसर (आरएनएस)। पंजाब पुलिस ने जासूसी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो पाकिस्तानी एजेंटों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलक शेर मसीह और सुरज मसीह के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI तक पहुंचा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अमृतसर स्थित सैन्य छावनियों और वायुसेना अड्डों की गोपनीय तस्वीरें और जानकारियां पाकिस्तान को भेजते थे। वहीं प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संबंध हैं, जो हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू उर्फ हैप्पी के माध्यम से स्थापित किए गए हैं। हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू वर्तमान में अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद है।
पंजाब के डीजीपी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा, एक महत्वपूर्ण जासूसी विरोधी अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 3 मई को दोनों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और गहन जांच जारी है।
पुलिस का मानना है कि पूछताछ में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क की पहुंच किन-किन इलाकों तक थी और किन-किन सैन्य ठिकानों की जानकारी पहले ही लीक हो चुकी है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह भारतीय सेना के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ किसी भी साजिश का कड़ा और त्वरित जवाब दिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में ओवरलोडिंग पर सख्ती, 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई
Next: जमीन के नाम पर 40 लाख की ठगी, 4 करोड़ रुपयों की हुई थी डील

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.