Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: राष्ट्रीय लोक अदालत में 148 मामलों का हुआ निस्तारण
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय लोक अदालत में 148 मामलों का हुआ निस्तारण

AltnewsUttarakhand 10/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा (आरएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर शनिवार को जनपद अल्मोड़ा, समस्त बाह्य न्यायालयों और तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद में पांच बेंच गठित की गईं थी। परिवार न्यायालय अल्मोड़ा की बेंच संख्या एक के समक्ष वैवाहिक और पारिवारिक विवादों से जुड़े कुल 11 लम्बित मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। इस बेंच के माध्यम से कुल 96,500 रुपये की सुलह राशि तय की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की बेंच संख्या दो के समक्ष कुल 57 लम्बित मामलों का निपटारा किया गया। इनमें क्रिमिनल कम्पाउंडेबल, एनआई एक्ट, वैवाहिक विवाद और ट्रैफिक चालानों से जुड़े मामले शामिल थे। इस बेंच में कुल 2,55,000 रुपये की सुलह राशि तय हुई। सिविल जज की बेंच संख्या तीन में जिला एवं सत्र न्यायालय और अन्य अधीनस्थ न्यायालयों से जुड़े छह लम्बित मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें एनआई एक्ट, अन्य सिविल विवाद और ट्रैफिक चालान के मामले शामिल थे। इसके अतिरिक्त बैंक प्री-लिटिगेशन श्रेणी के 66 मामलों का निपटारा भी इसी बेंच में हुआ। कुल मिलाकर इस बेंच में सुलह समझौते की राशि 44,22,308 रुपये रही। रानीखेत में सिविल जज की बेंच संख्या चार ने एनआई एक्ट और क्रिमिनल कम्पाउडेबल श्रेणी के छह में से चार लम्बित मामलों का निस्तारण किया, जिसमें दो लाख रुपये की सुलह राशि निर्धारित हुई। द्वाराहाट न्यायालय में सिविल जज की बेंच संख्या पांच ने दो लम्बित मामलों का निपटारा सुलह के आधार पर किया, जिसमें 67,000 रुपये की सुलह राशि रही। शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 82 लम्बित मामलों और 66 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण सफलतापूर्वक किया गया। लम्बित मामलों में सुलह राशि 11,41,050 रुपये और प्री-लिटिगेशन मामलों में 38,99,758 रुपये रही।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू एयरफोर्स बेस पर विस्फोट की खबर निकली झूठी, पाकिस्तान के फेक दावों की खुली पोल
Next: नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2.47 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.