Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए सोलर चैन लिंक फेंसिंग योजना प्रभावी
  • अल्मोड़ा

जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए सोलर चैन लिंक फेंसिंग योजना प्रभावी

AltnewsUttarakhand 28/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा अल्मोड़ा जनपद में सोलर चैन लिंक फेंसिंग योजना को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। मुख्य कृषि अधिकारी विनोद शर्मा ने जानकारी दी कि जंगली सूअर, बंदर और लंगूर जैसे जानवर किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे न केवल किसानों की आय प्रभावित होती है बल्कि कई किसान खेती छोड़ने और पलायन करने को भी मजबूर हो जाते हैं। इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु कृषि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 43 गांवों को सोलर चैन लिंक फेंसिंग से संरक्षित किया गया है। इनमें से 31 गांवों में कार्य जिला योजना के अंतर्गत तथा 12 गांवों में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत किया गया। योजना के अंतर्गत खेतों की चारदीवारी 4 फीट ऊंची चैन लिंक जाली से की गई है, जिसके ऊपर 1.5 फीट ऊंचाई तक सौर ऊर्जा से संचालित तीन झटका देने वाले करंटयुक्त तार लगाए गए हैं। इस तरह कुल 5.5 फीट ऊंची फेंसिंग से खेतों की रक्षा सुनिश्चित की गई है। इस तकनीक से जहां जंगली सूअर और आवारा पशु खेतों में प्रवेश नहीं कर पाते, वहीं करंटयुक्त तारों के कारण बंदर और लंगूर भी खेतों से दूर रहते हैं। सौर ऊर्जा आधारित इस प्रणाली से किसानों को बिजली व्यय का भार नहीं उठाना पड़ता और पर्यावरण के अनुकूल समाधान भी उपलब्ध होता है। विनोद शर्मा ने बताया कि सोलर चैन लिंक फेंसिंग योजना का जनपद में सकारात्मक असर दिख रहा है। इससे किसानों की खेती सुरक्षित हुई है और आजीविका में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में योजना के विस्तार की तैयारी की जा रही है ताकि अधिक से अधिक गांवों और किसानों को इसका लाभ मिल सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: माहवारी को लेकर भ्रांतियों के उन्मूलन का आह्वान, स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Next: विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.