Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

AltnewsUttarakhand 28/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में मंगलवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने की। इस अवसर पर कृषि, बागवानी और रेखीय विभागों के अधिकारियों सहित विभिन्न विशेषज्ञों और संस्थान के वैज्ञानिकों ने सहभागिता की। डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीनतम सरकारी योजनाओं और नवाचारों की जानकारी प्रदान करना है। अल्मोड़ा जनपद के 414 गांवों में अभियान के तहत लगभग 40,500 किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सात टीमों का गठन किया गया है, जिनमें संस्थान के विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, तकनीकी स्टाफ के साथ-साथ कृषि और बागवानी विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक विशेष टीम चमोली जिले के जनजातीय क्षेत्रों के 11 गांवों में यह अभियान संचालित करेगी। बैठक में अल्मोड़ा के मुख्य कृषि अधिकारी वी. के. शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र मटेला के प्रमुख डॉ. आर. के. शर्मा, तथा संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी डॉ. कुशाग्रा जोशी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की कार्ययोजना साझा की और अभियान को प्रभावी बनाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए सोलर चैन लिंक फेंसिंग योजना प्रभावी
Next: नैनीताल में पार्किंग के लिए शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर अस्थायी रूप से उत्तराखंड सरकार को आवंटित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.