Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • माहवारी को लेकर भ्रांतियों के उन्मूलन का आह्वान, स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अल्मोड़ा

माहवारी को लेकर भ्रांतियों के उन्मूलन का आह्वान, स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

AltnewsUttarakhand 28/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उदय शंकर नाट्य अकादमी में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक और सम्माननीय प्रक्रिया है, जिसे लेकर महिलाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। रेखा आर्य ने कहा कि अभी भी समाज में माहवारी जैसे सामान्य जैविक विषय को लेकर कई भ्रांतियां और कुरीतियां मौजूद हैं। लोग इस पर खुलकर बात नहीं करते, जबकि यह एक स्वाभाविक और वैज्ञानिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस प्रक्रिया को लेकर गर्व होना चाहिए, क्योंकि प्रकृति ने उन्हें सृजन की शक्ति प्रदान की है। यह शर्म या अपवित्रता का विषय नहीं है, बल्कि इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने किशोरियों को स्वच्छता किट वितरित की और नियमित योग व व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर केवल एक रुपये में सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि हर महिला को इसकी सुविधा मिल सके। कार्यक्रम में उपस्थित किशोरियों को माहवारी स्वच्छता, व्यक्तिगत देखभाल और इस विषय से जुड़ी भ्रांतियों को लेकर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। उनके सवालों के उत्तर भी दिए गए, जिससे वे खुलकर विषय को समझ सकें। मेयर अजय वर्मा ने कहा कि स्वच्छता और जागरूकता दोनों ही जरूरी हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने भी अपने विचार रखते हुए माहवारी को लेकर सामाजिक और वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा की। संस्कृति विभाग के कलाकारों ने लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बनाया, वहीं राजकीय बालिका गृह बख की किशोरियों ने स्वागत गीत और वंदना से सभी को मोहित किया। मंच संचालन मीता उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, महिला एवं बाल विकास निदेशालय से ईडीओ रवि मेलवान, अंकित कोठरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्राएं और महिलाएं मौजूद रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में पदोन्नति, स्थानांतरण और अवकाश संबंधी मुद्दों पर हुई चर्चा
Next: जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए सोलर चैन लिंक फेंसिंग योजना प्रभावी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.