Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में पदोन्नति, स्थानांतरण और अवकाश संबंधी मुद्दों पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में पदोन्नति, स्थानांतरण और अवकाश संबंधी मुद्दों पर हुई चर्चा

AltnewsUttarakhand 28/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को संघ के सदन, अल्मोड़ा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री राजू महरा ने किया। बैठक में एल.टी. से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति, प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य के पदों पर शत-प्रतिशत पदोन्नति, प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती को निरस्त करने तथा अटल उत्कृष्ट राजकीय विद्यालयों में स्थानांतरण में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इन सभी विषयों पर प्रस्ताव पारित कर उन्हें आगामी प्रांतीय बैठक में उठाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त परिषदीय परीक्षा मूल्यांकन के दौरान अवकाश के दिनों में कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश देने, और कुछ विकासखंडों में विशिष्ट अवकाश देयता में आ रही विसंगतियों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा से वार्ता कर समस्या समाधान हेतु प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह भंडारी, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, महिला संयुक्त मंत्री राधा लसपाल, महिला संगठन मंत्री लता वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग डॉ. गोविंद सिंह रावत, ब्लॉक मंत्री खुशहाल सिंह महर, ब्लॉक अध्यक्ष भैसियाछाना भारत भूषण जोशी, ताकुला से ललित कुमार तिवारी, धौलादेवी से नितेश कांडपाल और वीरेंद्र सिजवाली सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। भौतिक बैठक के उपरांत विभिन्न विकासखंडों की वर्चुअल बैठकें भी संपन्न हुईं, जिनमें जिला संयुक्त मंत्री प्रकाश भट्ट, संगठन मंत्री जीवन सिंह नेगी, आय-व्यय निरीक्षक चंदन सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट, स्याल्दे से मान सिंह रावत, सल्ट से सुरेंद्र सिंह, चौखुटिया से धर्मवीर सिंह, भिकियासैंण से मनोज कुमार, लमगड़ा से गिरीश पांडे सहित सभी विकासखंडों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नशे के विरुद्ध ग्रामीण क्षेत्रों में सल्ट पुलिस का जागरूकता अभियान
Next: माहवारी को लेकर भ्रांतियों के उन्मूलन का आह्वान, स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.