Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों ने जनपद में किए कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों ने जनपद में किए कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 30/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  राष्ट्रव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के वैज्ञानिकों ने कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान पर्वतीय कृषकों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान के पहले दिन तीन अलग-अलग दलों ने स्याल्दे, सल्ट और चौखुटिया विकासखंडों का दौरा किया तथा कुल 17 गांवों के कृषकों से संवाद किया। स्याल्दे ब्लॉक में डॉ. अशोक, डॉ.जय प्रकाश आदित्य एवं धीरज दुबे के नेतृत्व में टीम ने कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं रेशम विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पंचायत घर, तमाधौं, न्याय पंचायत – पैठाना में गोष्ठी आयोजित की। इस कार्यक्रम में वलमरा, कैहड़गांव एवं उदयपुर गांवों के किसान शामिल हुए। सल्ट ब्लॉक में डॉ. आर. के. खुल्बे, अमित कुमार और श्री डी. एस. पंचपाल ने तराड़, सोली और ढडरिया गांवों का दौरा किया। चौखुटिया ब्लॉक में डॉ. डी. सी. जोशी, डॉ. प्रियंका खाती और  डॉ. देवेंदर शर्मा की टीम ने धौन, भटकोट, रीठाचौड़ा, तलै, नौगांव, अखोड़िया, बसभीड़ा और गड़सारी सहित आठ गांवों के लगभग 80 किसानों से दो कार्यक्रमों के माध्यम से संवाद किया। हवालबाग ब्लॉक में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 32 गांवों के 151 किसान शामिल हुए। इस कार्यक्रम में खरीफ फसलों की खेती, दुर्लभ एवं अधिक मूल्य वाली बागवानी फसलों की संभावनाएं, उद्यमिता विकास, राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाएं, नैनो यूरिया का उपयोग और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसे विषयों पर चर्चा की गई। सभी कार्यक्रमों के दौरान समस्याओं के समाधान पर चर्चा के साथ ही, किसानों से प्रतिक्रिया भी प्राप्त की गई, जिससे भविष्य में उनकी आवश्यकताओं  के अनुसार योजनाएं तैयार की जा सकें। यह पहल पर्वतीय क्षेत्रों में वैज्ञानिक कृषि तकनीकों के माध्यम से कृषकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे समावेशी विकास और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसपी के निर्देश पर सल्ट पुलिस ने गांव-गांव में लगाई जागरुकता चौपाल
Next: ढोकाने वाटरफॉल में नहाते वक्त डूबा किशोर, दोस्तों के साथ गया था घूमने

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.