Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ढोकाने वाटरफॉल में नहाते वक्त डूबा किशोर, दोस्तों के साथ गया था घूमने
  • अल्मोड़ा

ढोकाने वाटरफॉल में नहाते वक्त डूबा किशोर, दोस्तों के साथ गया था घूमने

AltnewsUttarakhand 31/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हल्द्वानी हाइवे से सटे प्रसिद्ध ढोकाने वाटरफॉल में शनिवार को नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय प्रियांशु कनवाल के रूप में हुई है, जो अल्मोड़ा इंटर कॉलेज का कक्षा 12 का छात्र था। इस हादसे से मृतक के गांव में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियांशु, निवासी ग्राम पहल (खत्याड़ी), शनिवार सुबह अपने दो दोस्तों गौरव कनवाल और गौरव बिष्ट के साथ स्कूटर से ढोकाने वाटरफॉल पहुंचा था। तीनों दोस्त वाटरफॉल में नहा रहे थे, तभी प्रियांशु गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में क्वारब चौकी इंचार्ज गोविंद टम्टा, आनंद राणा, विजय आगरी और होमगार्ड मदन लाल के साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान के तहत कुछ देर में प्रियांशु को पानी से बाहर निकाल लिया गया और 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पहल और खत्याड़ी गांव से बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों ने जनपद में किए कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: विश्वविद्यालय में अराजकता पर नियंत्रण की मांग, उछास ने सौंपा ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.