Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट का विश्वविद्यालय दौरा, विकास के लिए समर्थन का दिया भरोसा
  • अल्मोड़ा

दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट का विश्वविद्यालय दौरा, विकास के लिए समर्थन का दिया भरोसा

AltnewsUttarakhand 02/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट बुधवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के दौरे पर पहुंचीं। उनके आगमन पर कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने उनका स्वागत किया और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के साथ-साथ चुनौतियों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर कुलपति ने शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों की कमी, विश्वविद्यालय की वर्तमान गतिविधियों, पाठ्यक्रमों की स्थिति, शोध और नवाचार के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने संरचनात्मक विकास, छात्रों के हित और स्थानीय आवश्यकता आधारित शिक्षा विषयों की आवश्यकता को रेखांकित किया। गंगा बिष्ट ने विश्वविद्यालय की प्रगति पर संतोष जताते हुए कुलपति के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में नवाचार और छात्रहित में जो कार्य हो रहे हैं, वे कुलपति के दूरदर्शी और समर्पित नेतृत्व को दर्शाते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्तुत समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि इन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में स्थित यह विश्वविद्यालय स्थानीय युवाओं के लिए उच्च शिक्षा का एक मजबूत आधार है, और इसकी समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर पदों के सृजन, आधारभूत संरचना के विकास, छात्रावासों की स्थिति में सुधार, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए शासन से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। गंगा बिष्ट ने विश्वविद्यालय की उन पहलों की सराहना की जो स्वरोजगार, पर्यटन, कृषि, हस्तशिल्प, स्टार्टअप्स और स्थानीय संसाधनों पर आधारित पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने की दिशा में की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समय की मांग हैं और इन्हें शासन से आवश्यक सहयोग दिलाकर और सशक्त किया जाएगा। बैठक के अंत में यह सहमति बनी कि भविष्य में विश्वविद्यालय और शासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विकास की दिशा को नई गति मिल सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोहर्रम के दृष्टिगत अल्मोड़ा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
Next: स्पोर्ट्स बाइक सवार स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 3.23 लाख की हेरोइन बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.