Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्पोर्ट्स बाइक सवार स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 3.23 लाख की हेरोइन बरामद
  • अल्मोड़ा

स्पोर्ट्स बाइक सवार स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 3.23 लाख की हेरोइन बरामद

AltnewsUttarakhand 02/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोमेश्वर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार शाम कोसी क्षेत्र में एक स्पोर्ट्स बाइक सवार युवक को 10.78 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 3.23 लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी निरीक्षक भुवन जोशी और थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रानीखेत तिराहा कोसी के पास चेकिंग के दौरान केटीएम स्पोर्ट्स बाइक संख्या यूके01सी -1424 को रोका। तलाशी के दौरान बाइक सवार रविन्द्र बिष्ट के कब्जे से 10.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर सोमेश्वर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया और बाइक को सीज कर दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान रविन्द्र बिष्ट (29 वर्ष), पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम स्यूना ज्योली, राजस्व क्षेत्र अल्मोड़ा के रूप में हुई है। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह खोलिया, हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार, कांस्टेबल वेद प्रकाश, राजेश भट्ट, राकेश भट्ट और इरशाद उल्ला शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट का विश्वविद्यालय दौरा, विकास के लिए समर्थन का दिया भरोसा
Next: क्लस्टर स्कूल योजना का ग्रामीणों ने किया विरोध, तालाबंदी और अनशन की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.