Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मोहर्रम के दृष्टिगत अल्मोड़ा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

मोहर्रम के दृष्टिगत अल्मोड़ा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

AltnewsUttarakhand 02/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत मंगलवार को कोतवाली अल्मोड़ा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय, तहसीलदार ज्योति धपवाल और एसएसआई अजेन्द्र प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। बैठक में विद्युत विभाग, बीएसएनएल, जल संस्थान, नगर निगम, केबल व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि, अंजुमन सेवा समिति, ताजियादार, अखाड़ा समिति, व्यापार मंडल के अध्यक्ष और अन्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। बैठक का उद्देश्य मोहर्रम के अवसर पर नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आयोजन को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर सामूहिक समन्वय स्थापित करना था। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि मोहर्रम के दौरान निकाले जाने वाले ताजिये निर्धारित ऊंचाई और तयशुदा मार्गों से ही गुजरेंगे। अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाहें या भड़काऊ टिप्पणियों से बचने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बैठक के अंत में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए जिम्मेदारी से मोहर्रम की तैयारियों में जुटने को कहा, ताकि पर्व बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विकासनगर में जल्द बनाई जाएगी पार्किंग और चौराहों पर लगेंगे हाईमास्ट लाइट
Next: दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट का विश्वविद्यालय दौरा, विकास के लिए समर्थन का दिया भरोसा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.