Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप हुए अलग, 7 साल पहले हुई थी दोनों की शादी
  • राष्ट्रीय

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप हुए अलग, 7 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

AltnewsUttarakhand 14/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)।  भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार को अपने पति और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा की है। साइना ने देर रात इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा करते हुए कहा कि उन्होंने और कश्यप ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है।
साइना ने अपने पोस्ट में लिखा, जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और राहत चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे बढ़ते हुए केवल अच्छे की कामना करती हूं। हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।
हालांकि, पारुपल्ली कश्यप की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि साइना और कश्यप की मुलाकात 1997 में एक बैडमिंटन कैंप के दौरान हुई थी। दोनों हैदराबाद की पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण लेते थे और यहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई। कई वर्षों के रिश्ते के बाद दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी।
साइना नेहवाल ने भारत को बैडमिंटन में वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया था और 2015 में वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन बनकर भारत की पहली महिला शटलर बनीं। वहीं पारुपल्ली कश्यप ने 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। वह 2012 लंदन ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी भी रहे। बैडमिंटन जगत में यह जोड़ी एक प्रेरणा रही है, और उनके अलग होने की खबर से खेल जगत में हलचल मच गई है। प्रशंसक इस फैसले का सम्मान करते हुए दोनों के बेहतर भविष्य की कामना कर रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोनिया-राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
Next: मां मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर बंदरों और लंगूरों का आतंक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.