Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएम सूर्य घर सोलर सब्सिडी पर दखल दे नियामक आयोग
  • देहरादून

पीएम सूर्य घर सोलर सब्सिडी पर दखल दे नियामक आयोग

AltnewsUttarakhand 14/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   पीएम सूर्यघर योजना में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी अटकने का मामला उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग पहुंच गया है। उपभोक्ताओं ने अध्यक्ष विद्युत नियामक आयोग से सब्सिडी का समय पर भुगतान न होने की शिकायत की है। इसके साथ ही वेंडरों के स्तर पर बरती जा रही लापरवाही का भी मामला उठाया। उपभोक्ताओं की ओर से आयोग अध्यक्ष से इस मामले में तत्काल दखल देने की मांग की गई। उपभोक्ता वीरू बिष्ट ने कहा कि वेंडरों की लापरवाही से आम जनता को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।
वेंडरों और ऊर्जा निगम के अधिकारियों की वजह से उपभोक्ता सब्सिडी के लिए विभागों के महीने से चक्कर काट रहे हैं। सोलर प्लांट लगने के कई महीनों बाद भी वेंडर जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं कर रहे हैं। केंद्रीय पोर्टल पर योजना की प्रगति संबंधी जानकारी समय पर अपलोड नहीं की जा रही है। इससे केंद्र सरकार समेत राज्य सरकार की सब्सिडी उपभोक्ताओं के खाते में नहीं आ रही है। कहा कि 31 मार्च से पहले सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को भी इस लापरवाही, देरी के कारण सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब कहा जा रहा है कि ऐसी उपभोक्ताओं को अब सब्सिडी का लाभ नहीं दिया जाएगा। कहा कि न डॉक्यूमेंट वेबसाइट पर अपलोड हो रहे हैं। न यूपीसीएल समय पर निरीक्षण कर रहा है। इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओें के यहां प्लांट लग रहे हैं, उन्हें बिजली का नया मीटर भी अपने निजी खर्चे पर खरीदना पड़ रहा है। मीटर खराब होने पर उपभोक्ता को दोबारा मीटर खरीद कर लगाना पड़ रहा है। इससे उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कहा कि समय पर सब्सिडी का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आंचल फर्स्वाण बनी मिस पर्सनेलिटी, कैट वॉक में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे
Next: मंत्री गणेश जोशी ने की रुद्रपुर में अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.