Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने खराब मौसम के बाद भी केदारनाथ में हेली उड़ान पर उठाए सवाल
  • देहरादून

कांग्रेस ने खराब मौसम के बाद भी केदारनाथ में हेली उड़ान पर उठाए सवाल

AltnewsUttarakhand 16/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चारधाम यात्रा के दौरान लगातार हो रही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को देखते हुए भारत सरकार के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बरसात के मौसम में हवाई सेवाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम की यात्रा कर न केवल नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि एक बार फिर वीआईपी संस्कृति को खुला समर्थन दिया है। बुधवार को मीडिया को जारी बयान में पार्टी प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि जब आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उड़ानों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है, तो बीकेटीसी अध्यक्ष को यह विशेष छूट कैसे और क्यों दी गई? यह सीधा-सीधा एक देश, दो नियम की स्थिति को दर्शाता है और सरकारी नियमों के प्रति असम्मान का उदाहरण है। उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष की इस यात्रा को गैर-जिम्मेदाराना और नियम-विरोधी बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यूकाडा और डीजीसीए को स्पष्ट करना चाहिए कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति किसी आधार पर दी गई। गरिमा ने कहा कि यह प्रकरण केवल एक हेलीकॉप्टर उड़ान का नहीं, बल्कि सत्ता और पद के दुरुपयोग का प्रतीक है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उधर, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अनुमति क्यों और किस आधार पर दी गई, कांग्रेस को यह जवाब यूकाडा या डीजीसीए से मांगना चाहिए। वह इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूटीयू कुलपति डॉ.यादव को हटाने पर छात्र संघ ने बताई अपनी जीत
Next: मंत्री गणेश जोशी ने ली उपनल की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.