Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री गणेश जोशी ने ली उपनल की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने ली उपनल की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

AltnewsUttarakhand 17/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

उपनल कर्मियों की दुर्घटना में निधन पर आश्रितों को तत्काल मिलें 50 लाख: जोशी

देहरादून(आरएनएस)।   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट के साथ बैठक कर उपनल कार्मिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सैनिक कल्याण मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में विदेशों में रोजगार दिये जाने की पत्रावली को प्राथमिकता पर शासन को प्रेषित किया जाए। उन्होंने उपनल कर्मियों की शासन स्तर पर लम्बित समस्याओं का समाधान सम्बंधी विषय पर भी गम्भीरता से वार्ता जानकारी ली।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल के माध्यम से कार्यरत कार्मिक की ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में आश्रित को मिलने वाली रुपये 50 लाख की एकमुश्त सहायता राशि त्वरित रूप से लाभार्थियों को प्रदान किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद कार्मिक के परिवार को दिये जाने वाली रुपये 1.50 लाख की त्वरित सहायता राशि को भी तत्काल उनके परिवार को दी जाए। मंत्री ने कहा कि उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों की भलाई सरकार की प्राथमिकता है और उनके कल्याण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट ने सैनिक कल्याण मंत्री को बताया कि उत्तराखण्ड के साथ-साथ अन्य 16 प्रदेशों में कार्मिकों की भर्ती और तैनाती की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने खराब मौसम के बाद भी केदारनाथ में हेली उड़ान पर उठाए सवाल
Next: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में प्रसव व्यवस्था में सुधार की मांग, रेडक्रॉस और पार्षदों ने जताई नाराजगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.