Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: मतदान अधिकारी प्रथम का पहला प्रशिक्षण हुआ आयोजित
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: मतदान अधिकारी प्रथम का पहला प्रशिक्षण हुआ आयोजित

AltnewsUttarakhand 17/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की तैयारियों के अंतर्गत गुरुवार को गठित पोलिंग पार्टियों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण उदय शंकर नाट्य अकादमी एवं एसएसजे विवि लोवर कैंपस के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा सुनियोजित रूप से सम्पन्न किया गया, जिसमें मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी एवं व्यवहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने प्रतिभाग करते हुए मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं एवं मतपेटियों, मतपत्र समेत चुनाव के संचालन की बारीकियों से अवगत कराते हुए उन्हें पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक कार्मिक को निर्वाचन की पूरी जानकारी हो, जिससे आगामी पंचायत चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनरों ने मतदान की प्रक्रिया, प्रपत्रों की भराई, पोलिंग पार्टी की जिम्मेदारियों एवं मतगणना से पूर्व की जाने वाली तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में कुल 360 पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण हुआ। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत 5 मतदान कार्मिक सम्मिलित हैं। इस प्रकार कुल 1800 कार्मिकों का आज सैद्धांतिक एवं व्याहारिक प्रशिक्षण हुआ। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार, प्रवक्ता डायट डॉ हेम जोशी, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा नीरज जोशी, प्रवक्ता कपिल नयाल, विनोद राठौर तथा अन्य ने सभी कार्मिकों को चुनाव सम्बन्धी विभिन्न बारीकियां बताई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वीपीकेएएस अल्मोड़ा और फ्यूजन क्रॉप साइंस पुणे में समझौता
Next: मुख्यमंत्री धामी ने ली कौशल विकास और श्रम विभाग की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.