Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की ओर से संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के तहत बुधवार को एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में कनिष्ठ वर्ग की विभिन्न संस्कृत स्पर्धाएं हुईं। नाटक, समूहगान, समूहनृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की अध्यक्ष वसुधा पंत और विद्यालय की प्रधानाचार्य एमएस सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्कार भारती विद्यापीठ मानिला के विद्यार्थियों ने वेदमंत्रों का उच्चारण किया, जबकि एडम्स कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वसुधा पंत ने कहा कि संस्कृत देश की समृद्ध सांस्कृतिक और भाषायी विरासत की आधारभूत भाषा है। युवा पीढ़ी को संस्कृत से जोड़ने में इस तरह की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। एमएस सिंह ने भी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ाने में प्रतियोगिताओं को उपयोगी बताया। जनपद संयोजक डॉ. दीपा गुप्ता ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 23 और 24 अक्टूबर को हरिद्वार में होने वाले राज्यस्तरीय संस्कृत समारोह में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वाद-विवाद में राहुल कांडपाल और प्रियांशु जोशी, आशुभाषण में लक्ष्य, श्लोकोच्चारण में योगेश बलौदी तथा नाटक में श्री शक्तिपीठाश्रम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्ली मानिला, सल्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण में लक्ष्य संस्कार भारती संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीपा, सल्ट से हैं। कार्यक्रम में सहायक निदेशक संस्कृत प्रेम प्रकाश, संस्कृत विद्वान प्रकाश जांगी, जनपद सहसंयोजक डॉ. ललित मोहन तिवारी, रागिनी मैसी, नितिन कुमार, दीप चंद पांडेय, डॉ. पवनेश ठकुराठी, पंकज मैसी, यामिनी कांडपाल, नवीन जोशी, सुशील चंद तिवारी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और संस्कृत प्रेमी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
Next: दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सन साइन वॉरियर्स ने जीता वीपीएल का उद्घाटन मुकाबला

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.