Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बदहाल सड़क से पांच हजार ग्रामीण प्रभावित, जल्द मरम्मत की मांग
  • अल्मोड़ा

बदहाल सड़क से पांच हजार ग्रामीण प्रभावित, जल्द मरम्मत की मांग

AltnewsUttarakhand 17/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विकासखंड धौलादेवी के अंतर्गत ग्राम खोला बीना, क्वेटी, बरतोली, चौलेठी समेत कई ग्राम सभाओं को जोड़ने वाली सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क के डामरीकरण, दीवारों और कलवर्टों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सार्वजनिक निर्माण विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के चलते सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं और कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारें भी धंस चुकी हैं। इससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मनीअगर से खोला तक बनी लगभग 8 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण और मरम्मत कार्य शीघ्र कराने की मांग उठाई है। बताया गया कि इस जर्जर सड़क का खामियाजा करीब पांच हजार ग्रामीण भुगत रहे हैं। इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में पूर्व उप प्रमुख आभा गैड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह गैड़ा, हरीश सिंह गैड़ा, मदन सिंह गैड़ा, महेश्वर सिंह गैड़ा, भोपाल सिंह गैड़ा, प्रेम कुमार, दीवान राम, जगदीश प्रसाद सहित कई ग्रामीण शामिल हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला न्यायालय परिसर में हरेला महोत्सव के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण
Next: मलाईदार अनुभाग पाने को लगाई सिफारिश तो होगी कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.