Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चुनाव ट्रेनिंग में जा रहे उपनलकर्मी की हादसे में मौत
  • देहरादून

चुनाव ट्रेनिंग में जा रहे उपनलकर्मी की हादसे में मौत

AltnewsUttarakhand 17/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  त्यूणी-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग पर कणडोला-चिलहाड के नीचे चुनाव ड्यूटी ट्रेनिंग के लिए जा रहे एक संविदा कर्मी की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक शमशेर सिंह पुत्र रणवीर सिंह, निवासी ग्राम डेरसा त्यूणी शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में उपनल संविदा कर्मी था। वह गुरुवार को पंचायत चुनाव की ट्रेनिंग के लिए देहरादून जा रहा था। कणडोला बैंड के आसपास दोपहर में तेज बारिश हो रही थी। जिसके चलते उपनल संविदा कर्मी की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर रपट गई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गई। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने 108 के माध्यम से घायल को पीएचसी त्यूणी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित किया। नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने बताया पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: माँ बेटे के लिए खतरे का सबब बने शस्त्र लाईसेंस को डीएम ने किया निरस्त
Next: पिटकुल परिसर में पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.