Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पिटकुल परिसर में पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • अल्मोड़ा

पिटकुल परिसर में पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

AltnewsUttarakhand 18/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी कटारमल के तत्वावधान में शुक्रवार को पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल), अल्मोड़ा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं समन्वयक ई.एम.एस. लोधी ने बताया कि परिसर के चारों ओर फूलों, फलों, छायादार वृक्षों, चारा प्रजातियों और सजावटी पौधों का रोपण किया गया। इनमें बोटल ब्रश, सदाबहार, शहतूत, कनेर, बोगनवेलिया, गुड़हल और चिनार जैसे पौधे शामिल हैं। संस्थान के ईआईएसीपी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेशा नन्द ने उपस्थित प्रतिभागियों को वनों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन ईआईएसीपी केंद्र के हेम तिवारी ने किया। धन्यवाद प्रस्ताव कमल किशोर टम्टा ने देते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पिटकुल अल्मोड़ा के पुष्पा धौनी रौतेला, कार्यालय अधीक्षक, मधुर कुमार राढी, अवर अभियंता, महेन्द्र सिंह बिष्ट सहित लगभग 30 लोग मौजूद रहे। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आई.डी. भट्ट ने कार्यक्रम पर प्रसन्नता जताते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चुनाव ट्रेनिंग में जा रहे उपनलकर्मी की हादसे में मौत
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल तीन तस्करों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.