Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर चयन परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया
  • देहरादून

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर चयन परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया

AltnewsUttarakhand 18/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जनवरी 2025 से जून 2025 तक विभिन्न विभागों में कुल 284 अभ्यर्थियों का चयन किया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शहरी विकास विभाग में सहायक नियोजन/वास्तुविद के 7, मानचित्रकार के 76 पदों पर चयन किया गया। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत वनस्पति विज्ञान विषय में 12, भौतिक शास्त्र में 20 और इतिहास में 20 असिस्टेंट प्रोफेसरों का चयन किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड सचिवालय, लोक सेवा आयोग और राजस्व परिषद में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के 136 पदों पर चयन हुआ है। वहीं डॉ. आरएस टोलिया प्रशासनिक अकादमी, राज्य संपत्ति विभाग और गृह विभाग के 13 पद भी शामिल हैं।

सचिव के अनुसार आयोग को विभिन्न विभागों से प्राप्त अधियाचन पर समयबद्ध तरीके से कार्यवाही कर चयन प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। इसके साथ ही आयोग ने वर्ष 2025 के लिए चयन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया है।

कार्मिक विभाग की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की जा चुकी है। आगामी परीक्षाओं के कार्यक्रम के अनुसार महाधिवक्ता कार्यालय, उत्तराखंड नैनीताल के समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 की प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 27 जुलाई 2025 को होगी। न्यायिक विभाग की उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 की प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 31 अगस्त 2025 को प्रस्तावित है।

उत्तराखंड सचिवालय एवं लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (लेखा) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा बुधवार और गुरुवार, 3 व 4 सितंबर 2025 को आयोजित होगी। वहीं, कार्मिक विभाग की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा शनिवार और रविवार, 13 व 14 सितंबर 2025 को कराई जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा गुरुवार और शुक्रवार, 25 व 26 सितंबर 2025 को आयोजित होगी। खेल विभाग की जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा रविवार, 2 नवंबर 2025 को होगी।

वन विभाग के सहायक वन संरक्षक, वन क्षेत्राधिकारी एवं लौंगिंग अधिकारी परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा सोमवार से शुक्रवार, 24 से 28 नवंबर 2025 तक चलेगी। वहीं कार्मिक विभाग की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा शनिवार से मंगलवार, 6 से 9 दिसंबर 2025 तक संपन्न कराई जाएगी।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों के अनुसार तैयारी करने और समय से आवेदन प्रक्रियाएं पूरी करने की अपील की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया हिंदी फ़िल्म ‘5 सितम्बर’ का पोस्टर लॉन्च
Next: मां नंदा-सुनंदा मेले की तैयारियों में जुटी नंदा देवी मंदिर समिति, दुलागांव में चुने गए कदली वृक्ष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.