Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मां नंदा-सुनंदा मेले की तैयारियों में जुटी नंदा देवी मंदिर समिति, दुलागांव में चुने गए कदली वृक्ष
  • अल्मोड़ा

मां नंदा-सुनंदा मेले की तैयारियों में जुटी नंदा देवी मंदिर समिति, दुलागांव में चुने गए कदली वृक्ष

AltnewsUttarakhand 19/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नंदा देवी मंदिर समिति ने अल्मोड़ा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले मां नंदा-सुनंदा मेले की तैयारियां विधिवत शुरू कर दी हैं। शनिवार को मंदिर समिति के सदस्यों ने दुलागांव रैलाकोट क्षेत्र का दौरा कर मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं के निर्माण के लिए पूजा योग्य केले के खामों (कदली वृक्ष) का चयन किया। समिति के व्यवस्थापक अनूप साह, पार्षद अर्जुन बिष्ट, अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी, ग्राम पंचायत सदस्य कपिल मल्होत्रा सहित अन्य सदस्य चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। परंपरा के अनुसार, ग्रामीणों की उपस्थिति में कदली वृक्षों का विधिपूर्वक अवलोकन किया गया। इस मौके पर धीरेन्द्र सिंह रावत, हेमेंद्र सिंह रावत, कल्याण सिंह रावत, गोपाल सिंह, भगवान सिंह, धन सिंह, योगेश सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। मंदिर समिति के अनुसार, मां नंदा और सुनंदा की प्रतिमाएं हर वर्ष पवित्र कदली वृक्षों से बनाई जाती हैं। यह परंपरा नंदा राजजात यात्रा से गहराई से जुड़ी है और इसे अत्यंत पुण्य कार्य माना जाता है। चयनित वृक्षों को विशेष विधि से मंदिर तक लाया जाता है। समिति के व्यवस्थापक अनूप साह ने बताया कि इस वर्ष मेला पूर्व वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य और श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। इनमें मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैठने, प्रसाद वितरण, धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला शामिल है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता का उत्साह और सहभागिता इस आयोजन की आत्मा है। अगले कुछ दिनों में मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं का निर्माण कार्य भी विधिपूर्वक शुरू कर दिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर चयन परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया
Next: 1488 विद्यालयों को बंद करने के फैसले का उछास ने किया विरोध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.