Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दल से बिछड़ी तीन बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं को मिलाया
  • देहरादून

दल से बिछड़ी तीन बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं को मिलाया

AltnewsUttarakhand 20/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। हरियाणा की तीन बुजुर्ग महिला श्रद्धालु ऋषिकेश में दल से बिछुड़ गईं। घबराई हुईं महिलाएं हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक पर पुलिस तक पहुंचीं और पुलिस को दल से बिछुड़ने की बात कही। पूछताछ में महिलाओं की पहचान मेवा, बतासी और मिश्री निवासी नौरंगाबाद, तिलोड़ी, हरियाणा के रूप में हुई। बताया कि वह 11 महिला गांव से आई हैं और ऋषिकेश की ही किसी पार्किंग में दल का वाहन पार्क है। सभी नीलकंठ दर्शन के बाद वापस लौट रहीं थीं, जिसमें वह अचानक भीड़भाड़ में बिछुड़ गईं। घबराई महिला श्रद्धालुओं को पुलिस ने आवश्यक पेय पदार्थ दिया। दल के सदस्यों का मोबाइल नंबर भी नहीं पता होने पर पुलिस ने हरियाणा में महिलाओं के थाना क्षेत्र से संपर्क किया। यहां से गांव के सरपंच का नंबर जुटाने के बाद दल के संबंध में जानकारी जुटाई। वाहन के ड्राइवर का नंबर मिलने के बाद संपर्क कर पता चला कि वह वाहन लेकर आईडीपीएल पार्किंग में खड़ा है। फौरन पुलिसकर्मी महिला श्रद्धालुओं को लेकर वहां पहुंचे। दल के अन्य सदस्यों को देख बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं के चेहरे खिल गए। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस की इस तत्परता पर महिला श्रद्धालुओं ने सराहना की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के समर्थन में की सभा
Next: दून अस्पताल में नौ दिन वेंटीलेटर पर रही किशोरी, डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.