Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल में नौ दिन वेंटीलेटर पर रही किशोरी, डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी
  • देहरादून

दून अस्पताल में नौ दिन वेंटीलेटर पर रही किशोरी, डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

AltnewsUttarakhand 20/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। दून अस्पताल के बाल रोग विभाग में दिमागी बुखार से पीड़ित एक 13 वर्षीय किशोरी नौ दिन तक वेंटीलेटर पर रही। डॉक्टरों एवं नर्सिंग अफसरों की मेहनत से अब उसकी हालत में सुधार है और शनिवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। एचओडी प्रो. डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एन्सेफलाइटिस यानि दिमागी बुखार से पीडित 13 साल किशोरी अल्फ़िशा निवासी बिजनौर को 11 दिन पहले सहारनपुर मेडिकल कॉलेज से कोमा की हालत में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रेफर किया गया था। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. तन्वी, डॉ. आयशा इमरान, डॉ. आस्था, डॉ. कुलदीप की टीम ने किशोरी का नौ दिन वेंटीलेटर सपोर्ट पर बेहतर इलाज किया और नर्सिंग अधिकारियों ने बेहतर देखभाल की। दो दिन उसे सामान्य वार्ड में रखकर मॉनीटरिंग की और शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजनों ने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। दिमागी बुखार : ये लक्षण दिखे तो हो जाएं सतर्क पीडिया के एचओडी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि दिमागी बुखार एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दिमाग में सूजन होती है। यह वायरल संक्रमण, ऑटोइम्यून रोग, जीवाणु संक्रमण और कीड़े के काटने से हो सकता है। दिमागी बुखार से व्यक्ति लंबे समय तक दिक्कत में रह सकता है या उसकी जान जा सकती है। प्रमुख लक्षण तेज बुखार के साथ तेज सिरदर्द, कमजोरी, थकान और जी मचलना है। इसके अलावा ध्यान एकत्रित करने में समस्या, मिर्गी, सुन्नपन, मांसपेशियों में कमजोरी, बोलने व सुनने में परेशानी, बेहोशी भी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दल से बिछड़ी तीन बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं को मिलाया
Next: कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को आजीवन उपलब्धि सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.