Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, समीक्षा बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, समीक्षा बैठक आयोजित

AltnewsUttarakhand 21/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण से पहले सोमवार को विकास भवन सभागार में चुनाव तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, दायित्वों के वितरण और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं, जिसमें सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी अहम है। उन्होंने सभी ज़ोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वे पूरी पारदर्शिता, सजगता और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्व निभाएं। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और शराब या किसी अन्य अवैध साधन से चुनाव प्रभावित न होने देने पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की तैयारियों का उल्लेख करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने कहा कि मतदान स्थलों की सुरक्षा को लेकर पूरी योजना तैयार है। कहीं भी गड़बड़ी फैलाने की कोशिश हुई तो सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने ज़ोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को स्थानीय पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाए रखने को कहा ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर व्यवधान न आने पाए। बैठक में बताया गया कि जनपद में दो चरणों में 1160 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा, जिसके लिए 1281 मतदान केंद्र बनाए गए हैं तथा 30 ज़ोनल मजिस्ट्रेट और 97 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह केवल चुनाव नहीं, बल्कि स्थानीय लोकतंत्र का महापर्व है, जिसे पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र सिंह, सभी ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को आजीवन उपलब्धि सम्मान से किया जाएगा सम्मानित
Next: 28 और 30 जुलाई पुनर्मतदान की तिथियां घोषित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.