Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला मतदान अधिकारी से चलती कार में अश्लील हरकत, विरोध करने पर पिटाई
  • अल्मोड़ा

महिला मतदान अधिकारी से चलती कार में अश्लील हरकत, विरोध करने पर पिटाई

AltnewsUttarakhand 27/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा (आरएनएस)। पंचायत पंचायत चुनाव ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही एक महिला मतदान अधिकारी के साथ कार चालक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की। महिला अधिकारी ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला मतदान अधिकारी की चुनाव ड्यूटी ताड़ीखेत ब्लॉक के मल्ला डाभर में लगी थी। 24 जुलाई की शाम लगभग साढ़े छह बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। उन्हें ताड़ीखेत की ओर जाना था। इसी बीच वहां एक सफेद रंग की मारुति वैगनआर कार रुकी। चालक ने महिला अधिकारी को ताड़ीखेत तक छोड़ने की बात कही। इस पर वह कार में बैठ गईं। आरोप है कि कुछ दूर जाते ही चालक ने महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। आरोपी उनसे जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वाहन की रफ्तार भी बढ़ा दी। इसी बीच साहस जुटाकर एक तीव्र मोड़ पर वाहन धीमा होने पर पीड़िता चलती कार से कूद गई। शोरगुल के मचाने पर वहां आसपास के कुछ ग्रामीण पहुंच गए, जिन्होंने महिला कार्मिक की मदद की। रानीखेत कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूसीसी में प्रतिदिन औसत 1634 विवाह पंजीकरण
Next: सीएम धामी ने किया मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.