Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मलेशिया में पदक जीतने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों का अल्मोड़ा में होगा भव्य स्वागत
  • अल्मोड़ा

मलेशिया में पदक जीतने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों का अल्मोड़ा में होगा भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 29/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मलेशिया में आयोजित 13वीं एशियन जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप और 6वीं एशियन कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतने वाले उत्तराखंड के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों का अल्मोड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 25 से 28 जुलाई तक मलेशिया में संपन्न हुई, जिसमें भारत की ओर से विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड से शामिल हुए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक देश की झोली में डाले। अल्मोड़ा के अखिलेश सिंह ने जूनियर बालक वर्ग (ओवर 78 किलो) में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पिथौरागढ़ के निहाल देवली ने अंडर 63 किलो वर्ग में और रानीखेत के आर्यवीर ने अंडर 53 किलो वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया। भारत की ताइक्वांडो टीम ने इस प्रतियोगिता में कुल आठ कांस्य पदक जीतकर एक नया इतिहास रचा है, जो देश के लिए गर्व की बात है। अल्मोड़ा जिला ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी दी कि इन तीनों खिलाड़ियों का अल्मोड़ा आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये खिलाड़ी कई वर्षों से प्रशिक्षणरत हैं और जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय कर चुके हैं। पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट और राष्ट्रीय पदक विजेता कमल कुमार बिष्ट के मार्गदर्शन में स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी, अल्मोड़ा से अब तक कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। अखिलेश सिंह वर्तमान में ‘खेलो इंडिया’ के अंतर्गत हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा में प्रशिक्षक विक्रम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। निहाल देवली एबीएससी, नासिक में अभ्यासरत हैं, जबकि आर्यवीर रानीखेत में प्रशिक्षक भरत सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के सभी स्कूलों के सुरक्षा ऑडिट का आदेश
Next: जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण में घालमेल की तैयारी: गोदियाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.