Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण में घालमेल की तैयारी: गोदियाल
  • देहरादून

जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण में घालमेल की तैयारी: गोदियाल

AltnewsUttarakhand 29/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्ल्यूसी सदस्य गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण में घालमेल कर सकती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की नीयत साफ होती तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना से पहले ही आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट कर दी जाती। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव में गड़बड़ियों की तमाम शिकायतें सामने आईं हैं। जिससे सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय भवन में मंगलवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए गोदियाल ने कहा कि पंचायत चुनाव में जमकर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि जब ब्लॉक प्रमुखों के पदों पर आरक्षण तय कर दिया गया है, तो जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रक्रिया को किस मंशा से रोका गया है। साफ है कि सरकार चुनाव परिणाम के बाद अपनी सुविधा के अनुसार आरक्षण तय करेगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

मनसा देवी दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग: गोदियाल ने हरिद्वार में मनसा देवी हादसे में मारे गए आठ लोगों की मौत के लिए सरकार की व्यवस्थाओं को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजिस्ट्रेटी जांच पर यकीन नहीं है, इसलिए पार्टी हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच की मांग करती है।

शिक्षा-स्वास्थ्य मंत्री पर बरसे: गोदियाल ने प्रेसवार्ता में शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री को भी आढ़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले अस्पतालों को पीपीपी मोड पर दिया, यह योजना कुछ समय बाद ही फेल हो गई। अब शिक्षा मंत्री स्कूलों को गोद देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोद उसे दिया जाता है, जो यतीम होता है या अनाथ होता है। इसका मतलब सरकार ने मान लिया है, कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था अनाथ हो चुकी है।

कांग्रेस सत्ता में आई तो बदलेगी कानून: गोदियाल ने आरोप लगाया कि धामी सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। विजिलेंस ने एक मंत्री पर मुकदमा चलाने के लिए अनुमति मांगी, लेकिन सरकार ने स्वीकार नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में आई तो इस काले कानून को बदला जाएगा। भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति, मंत्री या संत्री पर मुकदमा दर्ज होने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं होनी चाहिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मलेशिया में पदक जीतने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों का अल्मोड़ा में होगा भव्य स्वागत
Next: मतगणना से पूर्व अवशेष मतपत्रों का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाय: भोज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.