Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने को प्राधिकरण का खाका तैयार
  • देहरादून

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने को प्राधिकरण का खाका तैयार

AltnewsUttarakhand 29/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। हर साल एडमिशन सीजन में तमाम संगठन और अभिभावक मनमानी के खिलाफ मोर्चा तक खोलते आए हैं। उत्तराखंड में निजी स्कूलों की मनमानी रोकने का प्राधिकरण गठन की पैरवी और पहल काफी समय से की जा रही है। तीन साल पहले इस दिशा में कदम भी बढ़े थे, लेकिन अब जाकर उत्तराखंड स्कूल मानक प्राधिकरण का खाका तैयार कर लिया गया है। राज्य में प्रस्तावित स्कूल मानक प्राधिकरण सरकारी और निजी स्कूलों की नियामक संस्था होगी, जिसे शिक्षा, मान्यता, फीस के साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन के मुद्दे पर निर्णय लेने का अधिकार मिलेगा। हर बार की तरह इस बार भी जिस तरह से निजी स्कूलों की फीस से लेकर ड्रेस और टीसी लेने के मामलों की शिकायतें शिक्षा विभाग तक पहुंची है, इसे देखते हुए इन तमाम मामलों में स्कूल मानक प्राधिकरण को सीधे हस्तक्षेप करने के अधिकार देने की तैयारी है। एससीईआरटी के अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी के मुताबिक स्कूल मानक प्राधिकरण का खाका तैयार कर लिया गया है। इसे जल्द मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। रिटायर्ड आईएएस को अध्यक्ष बनाने की सिफारिश स्कूल मानक प्राधिकरण में रिटायर्ड आईएएस को अध्यक्ष बनाने की सिफारिश की गई है। पूर्व में जो प्रस्ताव तैयार किया गया था, उसमें हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन जो नया खाका तैयार किया गया है, उसमें यह बदलाव हुआ है। 2022 में हुए थे प्राधिकरण बनाने के आदेश पिछले काफी वक्त से प्राधिकरण बनाने की मांग उठ रही थी। जनवरी 2022 में स्कूल मानक प्राधिकरण बनाने के विधिवत आदेश भी सरकार ने जारी कर दिए थे। बाकायदा इसका प्रस्ताव भी तैयार कर दिया गया था। लेकिन यह पिछले तीन साल से लटका हुआ है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अटल स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को 14 अगस्त को होगी स्क्रीनिंग परीक्षा
Next: टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में अग्निवीरों की होगी तैनाती : सीएम धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.