Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अटल स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को 14 अगस्त को होगी स्क्रीनिंग परीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अटल स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को 14 अगस्त को होगी स्क्रीनिंग परीक्षा

AltnewsUttarakhand 29/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड के अटल उत्कृष्ट राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने खाली पड़े पदों पर तैनाती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा की तिथि तय कर दी है। यह परीक्षा आगामी बुधवार, 14 अगस्त को देहरादून और हल्द्वानी के कुल 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

प्रदेशभर के अटल स्कूलों में शिक्षकों के कुल 821 पद रिक्त हैं। इनमें एलटी कैडर के 552 और प्रवक्ता कैडर के 268 पद शामिल हैं, जिन पर लंबे समय से नियुक्ति नहीं हो सकी है। रिक्तियों को भरने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे, जिसमें कुल 3382 शिक्षकों ने आवेदन किया है। आवेदन उन्हीं शिक्षकों से आमंत्रित किए गए थे जिनकी उम्र 55 वर्ष से कम है और जो अंग्रेजी भाषा में शिक्षण तथा संवाद करने में सक्षम हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती ने बताया कि परीक्षा 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए देहरादून में सात और हल्द्वानी में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु देहरादून और नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगमों के उपनल कर्मियों की स्वास्थ्य सुविधा पर जवाब तलब
Next: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने को प्राधिकरण का खाका तैयार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.