Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अब एआई कैमरों से होगी वन निगम में लकड़ियों की निगरानी
  • देहरादून

अब एआई कैमरों से होगी वन निगम में लकड़ियों की निगरानी

AltnewsUttarakhand 30/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखण्ड वन विकास निगम के डिपो में निगरानी और देखभाल अब एआई कैमरों से होगी। इसके लिए बुधवार को हरबर्टपुर डिपो में पायलट आधार पर एआई पावर्ड डिपो सर्विलांस सिस्टम का शुभारंभ वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। एमडी जीएस पांडे के रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले निगम मुख्यालय डालनवाला में इसका वर्चुअल मोड में शुभारंभ हुआ। इस दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आज हर क्षेत्र में एआई का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ा है। अब वन निगम ने भी डिपो की सुरक्षा व रखरखाव के लिए एआई बेस्ट सिस्टम शुरू किया है। जो पूरे देश में अपनी तरह का पहला प्रयोग है। इससे डिपो में रखी लकड़़ी की अग्नि, चोरी इत्यादि से सुरक्षा तो बढ़ेगी ही डिपो के स्टाक मैनेजमेंट में भी सहायता मिलेगी। कहा कि ये प्रणाली अच्छे काम करने वालो के लिए एक अवसर है और गलत कार्य करने वालो के लिए एक चेतावनी है। इस योजना पर एक डिपो में करीब पौने दो करोड़ का खर्च आया है। जबकि निगम के 34 अन्य डिपो में भी ये सिस्टम लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। हालांकि शासन से अभी इसको मंजूरी नहीं मिली है।इस दौरान वन सचिव रविशंकर,पीसीसीएफ रंजन मिश्रा, जीएम कुमाऊं धीरज पांडे, आरएम मुख्यालय महेशचंद, आरएम गढ़वाल शेर सिंह आदि भी मौजूद रहे। आज रिटायर होंगे एमडी वन निगम के एमडी जीएस पांडे 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। अब उनकी जगह नए एमडी की तैनात को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। आचार संहिता के चलते सरकार अब तक नियुक्ति नहीं कर पायी थी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि पीसीसीएफ कपिल लाल को नया एमडी बनाया जा सकता है। वहीं चर्चा ये भी है कि पीसीसीएफ बीपी गुप्ता को भी कुछ समय के लिए एमडी का प्रभार दिया जा सकता है। क्योंकि उन्हें वर्तमान विभागीय मुखिया के रिटायर होने के बाद विभागीय मुखिया यानी हॉफ बनाया जाना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धार्मिक स्थलों के लिए बनेगा मास्टर प्लान, भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधा पर होगा फोकस
Next: सावन मेले में झलकी लोकसंस्कृति, पारंपरिक परिधानों में पहुंची महिलाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.